मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- रामराज। दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता एवं प्रधानाचार्य आमिर खान ने किया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य प्रस्तुति में सीरत, गुरताज, विक्रमवीर, हरजस, हरकिरत, गुनिका, समृद्धि, रोजलिन, मनप्रीत, प्रभलीन एवं मन्नत ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। भाषण प्रस्तुति में भूमि, ऐश्वी एवं शिवांशी ने बैसाखी पर्व के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका, गुरजीत, गुरविंदर, ज्योति, स्वाति सुधा, साक्ष...