इटावा औरैया, मार्च 28 -- सिद्धपीठ माता कालीवॉह मंदिर के पीछे दुर्गम बीहड़ में बने सिद्धपीठ भेहड़ बाली माता के दरबार में जहां नवरात्र पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे वहीं शनिवार को दसमी तिथि पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। दसमी तिथि पर माता कब से श्रृंगार कर पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरित किया गया। भेहड़ बाली माता का प्राचीन मंदिर घने बीहड़ में लगभग 200 फीट ऊंचे मिट्टी के टीले पर बना हुआ है यहां की कठिन चढ़ाई लोगों की सांस फुला देती है लेकिन उसके बाद भी माता के दरबार में खूब श्रद्धालु पहुंचते हैं । इस बार तो यहां पर महिलाओं और बच्चों की भी काफी ज्यादा संख्या रही। नवरात्रि के नौ दिनों में माता का बदल बदल कर श्रृंगार किया गया था और सुबह शाम महा आरती भी उतारी गयीथी। माता कैसे मंदिर की व्यवस्था युवाओं की टीम संभाले हुए हैं युवाओं के द्वार...