हाजीपुर, मार्च 28 -- महुआ। चैत शुक्ल पक्ष दशमी तिथि होने के कारण शनिवार को यहां कन्हौली मैदान में बनी देवी दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ हुई। जिससे भक्ति का माहौल बना रहा। यहां पर माता दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की पूजन कर श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि के साथ लोगों में भाईचारा कायम रखने और विश्व शांति के लिए अर्चना की। वासंती नवरात्रि समापन पर हवन कर देवी पूजन का पूर्णाहुति की गई। वार्ड सदस्य संघ के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक महुआ। वार्ड सदस्य संघ के पूर्व अध्यक्ष और गोरौल व्यासचक निवासी सुरेश प्रसाद सिंह की हुई असामायिक निधन पर शनिवार को यहां लोगों ने दो मिनट का मौन रख शोक जताया। महुआ में वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को अप...