प्रयागराज, अगस्त 31 -- यूपीटीईटी में दशमलव से फेल अभ्यर्थियों ने पास करने की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार को इस संबंध में ज्ञापन भेजा। संगठन का कहना है कि टीईटी के परिणाम में कई ऐसे अभ्यर्थी सामने आए हैं, जिनके 89.50 से 89.99 तक और 81.5 से 81.99 तक अंक प्राप्त हुए हैं। अनारक्षित और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए क्रमश: 90 और 82 अंक मिलने चाहिए। दशमलव में अंक कम होने के कारण इन्हें अनर्ह (नॉट क्वालीफाइड) घोषित कर दिया गया है। उदाहरण के रूप में शामली के आरक्षित वर्ग के गौरव कुमार (उच्च प्राथमिक स्तर अनुक्रमांक 0521300454 का नॉर्मलाइजेशन स्कोर 81.99967 है), पर अनर्ह हैं जो पास होने से मात्र 0.00033 अंक...