बलरामपुर, फरवरी 10 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। दशकों बीत जाने के बावजूद पटोहोकोट कांटा से भवनियापुर को जोड़ने वाला मार्ग आज भी बदहाली का दंश झेल रहा है। इस कच्ची सड़क की हालत ऐसी है कि उसे देखकर क्षेत्र के विकास के दावे खोखले नजर आते हैं। जगह-जगह कीचड़, गहरे गड्ढे और भरा हुआ पानी ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की बड़ी परेशानी बन गया है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग से भवनियापुर, मध्यनगर, कुड़वा सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है, लेकिन पक्की सड़क का सपना आज तक पूरा नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के साथ ही सांसद और विधायक निधि से योजनाएं बनाई जाती हैं, बावजूद इसके इस मार्ग को नजरअंदाज किया जाता रहा है। ग्रामीण निरंजन सिंह, गोविंद, आशीष, जग प्रसाद, राहुल सिंह और न...