फतेहपुर, अप्रैल 10 -- फतेहपुर। दशकों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिजली विभाग ने न्यायालय उपकेंद्र को शुरू करने में कामयाबी हासिल कर ली। शुक्रवार को इस उपकेंद्र के ऊर्जीकृत होने के बाद जहां पटेल नगर फीडर का लोड कम हो सकेगा वहीं उपभोक्ताओं को भी इससे राहत मिल सकेगी। इस उपकेंद्र में छह-छह सौ केवीए के दौ ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति दी जाएगी। पटेल नगर फीडर चल रहा था ओवरलोडआबूनगर उपकेंद्र से पोषित होने वाला पटेल नगर फीडर न्यायालय उपकेंद्र के शुरू न होने के कारण ओवरलोड चल रहा था। नतीजतन यहां से लाभांवित होने वाले उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व फाल्ट का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन उपकेंद्र के शुरू हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को समस्याओं से राहत मिल सकेगी।गर्मी में मिलेगी बेहतर आपूर्तिगर्मी में उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति दिए जाने के लिए एक्सईएन प्रथम र...