दशकों पुरानी समस्या का होगा समाधान
फतेहपुर, फरवरी 26 -- खागा। नगर की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में नगर पंचायत ने अहम कदम उठाया है। क्षेत्र में नाले का नवनिर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे दशकों पुरानी परेशानी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। पुराना नाला एक मकान के भीतर से होकर गुजरता था। इसी कारण उसकी नियमित और समुचित सफाई नहीं हो पाती थी। जब भी निकाय कर्मी सफाई के लिए पहुंचते, तो मकान मालिक और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। परिणामस्वरूप नाले में गंदगी जमा होती गई और बरसात के दिनों और अन्य दिनों में मंडी क्षेत्र में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती थी। इससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवहूती पांडेय ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.