बदायूं, मई 2 -- 28 अप्रैल की रात दवा व्यापारी से हुई लूट की घटना का चौथे दिन भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। वारदात के बाद से पुलिस टीमें लगातार स्कूटी सवार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लूट की वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र की मालवीयगंज पुलिस चौकी के पास स्थित हुसैनी गली में 28 अप्रैल मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई थी। मोहल्ला पटियाली सराय निवासी दवा व्यापारी अंशुमन मनी चौक स्थित अपना थोक मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सर्राफा व्यापारी लूट में कई संदिग्ध नंबर सर्विलांस पर जैसे ही वह हुसैनी गली के पास पहुंचे, तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.