चंदौली, मई 14 -- चंदौली, संवाददाता। दवा विक्रेता समिति के सदस्यों और दवा व्यापारियों ने गुरुवार को डीएम से मिलकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को संबोधित विभिन्न मांग पत्र सौंपा। साथ ही 20 मई को बंद का ऐलान किया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट की तरफ से पूरे देश में विभिन्न मांगो को लेकर 20 मई को एक दिवसीय बंद की अपील की गई है। इसके मद्देनजर जिले के दवा व्यापारियों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया है।मांग पत्र में अवैध ई फार्मेसी संचालन, बड़े कार्पोरेट की तरफ से प्रीडेटोरी के मूल्य निर्धारण पर रोक लगाने, जीएसआर 220 इ अधिसूचना की वापसी आदि की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- दवा व्यापारियों ने कलक्टे्रट पर किया प्रदर्शन इन मांगों को लेकर 20 मई को सभी दवा व्यापारियों की ओर ...