फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- कायमगंज, संवाददाता। जिले में औषधि विभाग के महत्वपूर्ण पदों के रिक्त होने और स्थाई अधिकारियों की नियुक्ति न होने से दवा व्यापार जगत में भारी असंतोष व्याप्त है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचते हुए स्थाई औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) की तैनाती की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और सचिव मनोज जौहरी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि जिले में स्थाई औषधि निरीक्षक का पद लंबे समय से रिक्त है। पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से यहां का कार्यभार अतिरिक्त चार्ज के सहारे चल रहा है। वर्तमान में कन्नौज के औषधि निरीक्षक सप्ताह में केवल दो दिन समय दे पा रहे हैं। इससे पहले यह जिम्मेदारी इटावा के ड्रग इंस्पेक्टर के पास थी। दवा व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.