फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। ऑनलाइन दवा व्यापार के विरोध को लेकर दवा व्यापारियों के दो संगठनों के बीच विरोधाभासी स्थिति सामने आई है। खागा तहसील में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पंजीकृत के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने प्रदर्शन कर 20 मई को दवा व्यापार बंद रखने का ऐलान किया, वहीं फतेहपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने इस बंदी से दूरी बनाते हुए दवा दुकानें खुली रखने की घोषणा की है। खागा में उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के समर्थन के बाद संगठन अध्यक्ष सुमित रस्तोगी ने कहा कि आनलाइन दवा व्यापार से पारंपरिक कारोबार प्रभावित हो रहा है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेगी दुकानें महासचिव राजेश सोनी ने सभी दवा व्यापारियों से 20 मई को दुकानें बंद...