पीलीभीत, मई 11 -- पूरनपुर। नगर के एक होटल में शनिवार को ड्रग एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य ने दवा व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- 20 को जिले की सभी दवा दुकानें रहेंगी बंदबैठक में व्यापारियों की समस्याएं कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में दवा व्यापारियों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान व्यापारियों ने लाइसेंस, निरीक्षण, दवा बिक्री से जुड़े नियमों समेत विभिन्न समस्याओं को उठाया। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दवा व्यापारियों को नियमों के अनुरूप कार्य करना चाहिए और किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार से दूरी बनाए रखनी चाहिए। यह भी पढ़ें- 20 मई के बंद से दूर रहेगी कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशनस्वास्थ्य और मानक उन्होंन...