कोडरमा, जून 6 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर के दवा व्यवसायी, राजगढ़िया रोड स्थित सुनील मेडिकल हॉल के संचालक व कोडरमा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (केसीडीए) के सदस्य सुनील कुमार सिन्हा (80 वर्ष) का निधन शुक्रवार की सुबह लगभग 4.30 बजे धनबाद के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही दवा व्यवसायी समुदाय सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाजसेवा के कारण वे लोगों के बीच अत्यंत लोकप्रिय और सम्मानित थे। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे विद्यापुरी स्थित उनके आवास से निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- पेंशनर भवन में पूर्व अध्यक्ष को दी गई पुष्पांजलि उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। स्व. सिन्हा अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत...