अररिया, मार्च 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन का आगामी 5 अप्रैल को होने वाले संगठनात्मक चुनाव में आम सहमति बनाए जाने के प्रयास का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। आम सहमति बनाने हेतु चुनाव संचालन समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी संदीप डाबड़ीवाला की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में आयोजित की गई थी। जिसमें सहायक चुनाव पदाधिकारी अजीत कुमार झा एवं मो.जासीम के अलावा सभी 12 प्रत्याशी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में राकेश रौशन,ललित केडिया, दीपक शर्मा, मो.जुबेर,अमित अग्रवाल, जोगबनी के सुदीप कुमार,मनोज साह एवं संजय साह,नरपतगंज से मिथिलेश दास उर्फ बबलु,हरिपुर से मो.नौशाद आदि सदस्य मौजूद थे। बैठक में काफी गहन विचार विमर्श एवं मान-मनोवल के बाद के उपरांत भी आम सहमति पर बात ...