दवा व्यवसायी लापता, अपहरण का केस
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र.। कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी दवा व्यवासयी राजेश कुमार बुधवार से रहस्मय ढंग से लापता है। पत्नी रिंकू कुमारी के आवेदन पर गुरुवार को ब्रह्मपुरा थाने में अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।पत्नी ने पुलिस को बताया है कि राजेश बुधवार सुबह आठ बजे दवा दुकान जाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटे। जूरन छपरा मेन रोड में उनकी दवा की दुकान है। बुधवार रात 10:30 बजे तक उनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई, तब परिवार के लोगों ने सभी रिश्तेदार, मित्र एवं परिचित से संपर्क कर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। रिंकू ने पति की तलाश के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है। अनहोनी की चिंता से परिवार के लोग परेशान हैं। ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.