अररिया, मार्च 19 -- अररिया, निज संवाददाता यदि आपके घर में भी स्मार्ट मीटर है, और उसे रिचार्ज करने के लिए कोई कॉल आए तो अलर्ट हो जाइए। बिना सोचे समझे यूपीआई से पेमेंट ना करें। पहले पता कर लें कि सही कॉल या मैसेज है इसके बाद ही ऑनलाइन पेमेंट करें। यदि इन बातों पर ध्यान नहीं दिये तो जिले के पलासी के दवा व्यवसायी विनोद विश्वास की तरह बैंक और थाने का चक्कर लगाना पड़ जाएगा। पलासी थाना क्षेत्र के बड़ौली के रहने वाले दवा व्यवसायी विनोद कुमार विश्वास को सायबर ठगों ने विश्वास में लेकर उनके खाते से दो लाख 39 हजार 945 रुपये की ठगी किसी ने कर ली है। उन्होंने इसकी शिकायत ऑनलाइन और सायबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वही एक्सिस बैंक इस संबंध में सूचना दी है। विनोद कुमार विश्वास ने बताया कि तीन मार्च की सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर उनके एक्सिस बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.