दरभंगा, मई 18 -- विजय राय,बेनीपुर। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को बेनीपुर में दवाओं के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं ने काला बिल्ला लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार का विरोध किया। कई दुकानदारों ने बताया कि संगठन के आह्वान पर 20 मई को बेनीपुर में सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। इसके पूर्व 18 मई को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया गया है। उन्होंने लोगों से आवश्यक दवाएं 19 मई को ही खरीद लेने की अपील की है, ताकि 20 मई को बंदी के दौरान उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- हड़ताल की सफलता को लेकर संघ ने की बैठक यह भी पढ़ें- राज्य की 40 हजार दवा दुकानें 20 को बंद रहेंगी यह भी पढ़ें- दवा व्यवसायियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया,20 को रहेगी दवा दुकानों की बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...