गंगापार, मई 27 -- कोटहा गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दवा लेने पहुंचा व्यक्ति काउंटर पर रखा डॉक्टर की पत्नी को मोबाइल चुरा ले गया। चोरी की यह वारदात अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को हुई चोरी की इस घटना की जानकारी अस्पताल के संचालक ने पुलिस को देते हुए मामला का खुलासा किए जाने की मांग की। मांडा के टिकरी गांव निवासी निखिल श्रीवास्तव कोटहा गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर प्राईवेट अस्पताल संचालित करते हैं। मंगलवार को सुबह अस्पताल में डॉक्टर दम्पति मौजूद रहा, जबकि अन्य कर्मचारी नहीं थी, इसी बीच एक युवक अस्पताल में पहुंच डॉक्टर से दवा की मांग करने लगा, जब वह कमरे में दवा लेने पहुंचे तो वहां काउंटर पर रखा मोबइल फोन चुरा ले गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...