औरैया, अक्टूबर 3 -- दवा लेने के लिए घर से निकली 24 वर्षीय विवाहिता के लापता होने के मामले में पिता ने दो युवकों पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी वर्ष 2021 में फर्रुखाबाद जिले के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते करीब दो वर्ष पहले विवाहिता अपने मायके आ गई थी। परिजनों ने पंचायत के बाद विवाहिता को दोबारा उसकी ससुराल भेज दिया था। करीब छह महीने बाद वह फिर मायके लौट आई और तभी से माता-पिता के साथ रह रही थी। पिता के मुताबिक, 13 सितंबर को विवाहिता घर से दवा लेने के लिए निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी वह ...