फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी 21 वर्षीय बहन को बहला कर ले जाने में मुकदमा दर्ज कराया है। भाई का कहना 7 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे उसकी बहन दवा लेने की कहकर घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि उसकी बहन को उसका दूर का रिश्तेदार पवन बहला फुसलाकर कायमगंज बाजार से ले गया। आरोप है कि पवन ने उसे प्रथ्वीराज के घर पर छोड़ा है। यह सूचना उसे फोन के माध्यम से मिली। बहन अपने साथ झाले, पायल और करीब 70,000 रुपये भी ले गई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.