रामपुर, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के बड़ा गांव से दवा लेने निकली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बड़ागांव निवासी मो. नईम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय छोटी बहन 11 मार्च की शाम बड़गांव चौराहे पर दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित भाई ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर युवती को जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...