दवा लेने निकली युवती लापता, अज्ञात पर रिपोर्ट
मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। सदर कोतवाली नगर क्षेत्र की नई बस्ती पचपेड़ा इलाके से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 31 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी बहन दवा लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो युवती बालाजी मंदिर की ओर जाती दिखाई दी, इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया कि युवती अपने साथ सात साल की बच्ची को भी ले गई थी, जिसे उसने रास्ते में वापस भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.