मिर्जापुर, मई 10 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डवक गांव में शुक्रवार दवा लेने निकली महिला लापता हो गई। दूसरे दिन भाई ने बहन के लापता होने की तहरीर थाने में देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। युवक ने बताया कि उसकी बहन विवाहित है। उसकी गोद में एक ढ़ाई माह का बच्चा है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे बच्चे को लेकर दवा लेने निकली। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। आस-पास रिश्तेदार के यहां तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद है। तहरीर के आधार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- दो बच्चों संग दवा लेने गई विवाहिता हुई लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...