औरंगाबाद, जून 11 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के उदयगंज निवासी मो. इरफान की पत्नी शबनम परवीन अपनी दो बेटियों अलीशा (साढ़े चार वर्ष) और अमायरा (डेढ़ वर्ष) के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। मो. इरफान ने बताया कि उनकी पत्नी 31 मई को अपनी दोनों बेटियों के साथ रोहतास जिले के डेहरी स्थित अपने मायके ताड़ बंगला गई थीं। 5 जून की शाम करीब छह बजे वह बच्चों की दवा लेने के लिए डेहरी के सब्जी मंडी स्थित मेडिकल गई थीं। दवा लेने के बाद वह घर लौटने के लिए निकलीं, लेकिन मायके नहीं पहुंचीं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- हनुमानगंज बाजार गई किशोरी लापता उन्होंने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि संबंधित थाने में इस आशय क...