दवा लेने निकला युवक सड़क पर गिरा, मौत
मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पास रविवार को घर से दवा लेने निकला युवक अचानक सड़क पर गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव निवासी 19 वर्षीय महेश मजदूर था। मजदूरी कर अपनी आजीविका चलाता था। भाई रवि सिंह ने बताया कि महेश को बुखार था। वह सुबह घर से बाइक लेकर पड़री बाजार दवा लेने के लिए निकला। जैसे ही टेढ़ा गांव के पास पहुंचा। तभी अचानक सड़क पर गिर गया। यह भी पढ़ें- बधार में युवक की संदिग्ध मौत, लू लगने की आशंका मौके पर जुटे लोगों ने घर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन में पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.