फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- शमसाबाद। संतोषपुर गांव में गुरुवार देर शाम मोबाइल छीनने की घटना से हड़कंप मच गया। विवेक राजपूत अपनी पांच वर्षीय पुत्री जानवी की दवा लेने के लिए साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। अचानक मोबाइल छिन जाने से विवेक का संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल युवक को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...