प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- सांगीपुर। थाना क्षेत्र के देवीगढ़ नेवादा की कमला देवी पत्नी राम मनोहर सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उसने कहा कि उसकी 25 वर्षीय बेटी तीन अप्रैल को दवा लेने के लिए घर से निकली थी, देर रात तक नहीं लौटी। उसके घर न आने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सांगीपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ युवती के अपहरण का केस दर्ज किया है। एसओ सांगीपुर गौरव त्रिवेदी ने कहा कि किशोरी के फोन को सर्विलांस पर लेकर शीघ्र उसका पता लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...