दवा लेने गई महिला से छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, जून 9 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सढ़ियापुर में दवा लेने गई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक वह 3 जून को दोपहर करीब 2 बजे गांव सढ़ियापुर स्थित डॉक्टर के यहां दवा लेने गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद गांव प्यारेपुरवा निवासी जगदीश ने उसके साथ गलत तरीके से छूकर अभद्र हरकत की। महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी वहां से निकल गया । पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.