सहारनपुर, मार्च 16 -- हरियाणा के कलानौर क्षेत्र से दवा लेकर लौट रहे एक परिवार की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक और पीछे बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सोमवार की दोपहर करीब 12:00 भी हरियाणा के कलानौर निवासी रमेश (30) पुत्र राजबीर अपनी पत्नी नेहा और मां कांता के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर दवा लेने आया था। दवा लेकर वापस लौटते समय हुसैनपुर-झरौली मार्ग पर गोगा म्हाड़ी के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शाहजहांपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के ...