फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 21 -- नवाबगंज। दवा लेकर घर लौट रहे ग्रामीण को ट्रैक्टर ने कुचल दिया इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने ट्रैक्टर को दौड़ाया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया चालक भाग जाने में सफल रहा ।

घटना का विवरण फतनपुर गांव निवासी सुशील चतुर्वेदी परिवार सहित दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। सुशील चतुर्वेदी लगभग पांच दिन पूर्व दिल्ली से गांव फतनपुर आये थे। सुशील कुमार की पत्नी पूजा व उनके बच्चे शनिवार दिल्ली चले गए थे। सुशील अपने कुछ काम की वजह से घर पर रुक गए। रविवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बाइक से दवा लेने गांव उम्मरपुर आये थे।

दुर्घटना का समय दवा लेकर सुशील वापस बाइक से घर लौट रहे थे। तभी गांव उम्मरपुर और फतनपुर के बीच आगे जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ...