लखनऊ, अप्रैल 29 -- राजाजीपुरम ई-ब्लाक में बुधवार दोपहर बदमाश ने झपट्टा मार कर वृद्धा उर्मिला श्रीवास्तव की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मोहन भोग चौराहे की ओर भाग निकला। उर्मिला डॉक्टर के क्लीनिक से दवा लेकर लौट रही थीं। पुलिस, बदमाश की तलाश में सीसी फुटेज खंगाल रही है। सेक्टर 11 ई ब्लाक निवासी हरि लाल श्रीवास्तव की पत्नी उर्मिला बुधवार दोपहर क्षेत्र स्थित डॉ राज कुमार के क्लीनिक पर दवा लेने गई थी। वह दवा लेकर लौट रही थी। बेत के सहारे एक युवती की मदद से सड़क पार कर रही थी। इस बीच पीछे से आए बदमाश ने झपट्टा मार कर उनकी चेन लूट ली। यह भी पढ़ें- आर्य समाज के प्रधान की मां के कुंडल लूट खींच ले गये बाइक सवार इसके बाद वह मोहन भोग चौराहे की ओर भाग निकला। उर्मिला के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग जुट गए। जबतक लोग कुछ समझते बदमाश ‌फरार हो ग...