औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दवा लेकर घर लौट रहे एक वृद्ध की अचानक गश खाकर गिरने से मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव भाऊपुर निवासी 65 वर्षीय सुघर सिंह पुत्र हरीराम की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार सुबह वह अपने पुत्र के साथ मेडिकल कॉलेज चिचौली में डॉक्टर को दिखाने गए थे। वहां से दवा लेकर दोनों घर लौट रहे थे। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र में हेम वाटिका के सामने पहुंचते ही सुघर सिंह अचानक गश खाकर सड़क पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- बेटा पर्ची की लाइन में पिता की इमरजेंसी की सीढ़ी पर मौत आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुत्र और बहू उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के ...