बगहा, मार्च 11 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पश्चिम चंपारण के दवा भंडार से लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हो गया है। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दुकान से वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है। जीएमसीएच में वैक्सीन लेने के लिए आने वाले दो सौ से अधिक मरीज पिछले तीन दिनों से लौट रहे हैं। पश्चिम चंपारण के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से जिला दवा भंडार में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है। इसे मंगाने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इंजेक्शन आते ही सभी सेंटरों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इधर जीएमसीएच में प्रतिदिन जिले के विभिन्न प्रखंडों से आने वाले लोगों में बच्चों और महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। इधर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी मेडिकल दुका...