मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर। एमआईटी के फार्मेसी विभाग में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्य औषधि नियंत्रक नित्यानंद किसलय मुख्य अतिथि थे। वह एमआईटी के 1990 बैच के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव इतिहास में टीकों के आविष्कार से लेकर आधुनिक जीवनरक्षक दवाओं के विकास तक फार्मासिस्टों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम में एमआईटी के प्राचार्य ने कहा कि आने वाले दिनों में संस्थान में एम फार्म की भी पढ़ाई की रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकेगा। फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश ने भी छात्रों को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एसकेएमसीएच में मनाया फार्मासिस्ट दिवस यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट को सशक्त बनाने पर जोर...