रुडकी, मार्च 10 -- भगवानपुर, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र रायपुर की एक दवा निर्माता फैक्ट्री में प्रबंधन और श्रमिकों के बीच विवाद गहरा गया है। अपनी मांगों की अनदेखी और नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप लगाकर आक्रोशित श्रमिकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। श्रमिकों का कहना है कि फरवरी में उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। उस समय फैक्ट्री प्रबंधन ने मांगों को स्वीकार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आए थे। श्रमिकों का आरोप है कि समझौता होने के बावजूद अभी तक उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया है। जब इस विषय पर चर्चा करने का प्रयास किया गया, तो प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.