भागलपुर, फरवरी 12 -- भागलपुर। एफएमआरए (फेडरेशन ऑफ मेडिकल रिप्रजेंटेटिव्स एसोसिएशन) द्वारा आहूत हड़ताल के समर्थन में बीएसएसआरयू (बिहार स्टेट सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स यूनियन) भागलपुर यूनिट के दवा प्रतिनिधियों ने गुरुवार को हड़ताल किया और नए लेबर कोड के विरोध में नारा लगाया। इस मौके पर भागलपुर इकाई के अध्यक्ष कामरेड देवब्रत लाल ने कहा कि नए लेबर कोड के लागू होने से दवा कंपनियों में छंटनी बड़े पैमाने पर होगी। इस मौके पर भागलपुर इकाई के जिला सहसचिव कामरेड अमित रक्षित, कोषाध्यक्ष, भास्कर सिंह, शैलेश कुमार राय, कुंदन कुमार सिंह, विधि सिंह, रंजीत आचार्या, राजन सिंह, राजीव, विनय, रणधीर आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...