कोडरमा, अप्रैल 26 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम खुट्टा में शनिवार की रात सर्पदंश से 38 वर्षीय युवक पवन यादव की जान चली गई। परिजनों के अनुसार, वह घर के समीप शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचे। ​परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। इससे उसकी स्थिति और बिगड़ती चली गई। सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से युवक को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया।परिजन उसे कोडरमा नहीं लाकर बेहतर इलाज की उम्मीद में गिरिडीह जिले के बेलाटांड़ ले गए, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- गन्ना पटवन कर रहे युवक की सर्पदंश से मौत ​पवन यादव अपने माता-पिता का सबसे बड़ा...