मधुबनी, मई 10 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही बाजार के हॉस्पिटल रोड स्थित एक दवा दुकान में मोबाइल चोरी करते हुए एक महिला को लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद दुकान व आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ कर बाबूबरही थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना को लेकर बाजार में देर तक चर्चा होती रही। यह भी पढ़ें- सामान खरीदने आई महिला के जेवर और रुपये चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...