दरभंगा, जून 6 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। औषधि विभाग की ओर से जिले में बिना लाइसेंस के चल रही दवा दुकानों में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में विभाग ने कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बेर चौक स्थित एक दवा दुकान में छापेमारी की है। यह दवा दुकान बिना लाइसेंस के कुंदन कुमार राय द्वारा संचालित किया जा रहा था। सहायक औषधि नियंत्रक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ शिकायत की गयी थी। इसी शिकायत पर उक्त दुकान पर कार्रवाई की गई।कुशेश्वरस्थान के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कैलाश कुमार की उपस्थिति में ड्रग इंस्पेक्टर नीतू बाला, अर्चना कुमारी व राजेश कुशवाहा ने स्थानीय पुलिस की मदद से दुकान की जांच की। यह भी पढ़ें- 11 दिन बाद भी नहीं हुई प्राथमिकी, दवा दुकानदारों ने औषधि निरीक्षक पर मनमानी और रकम मांगने का लगाया आरोप वहां से 66 प्रक...