सीवान, मई 21 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। देशव्यापी दवा दुकान बंदी का व्यापक असर बुधवार को सिवान जिले के महाराजगंज बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट व बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानों को बंद रखकर सरकार के खिलाफ विरोध - प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- जिले की छह हजार दवा दुकानें रहीं बंद, 10 करोड़ का व्यवसाय ठपदवा दुकानों की स्थिति बुधवार सुबह से ही महाराजगंज बाजार की अधिकांश दवा दुकानें बंद नजर आईं। मेडिकल स्टोरों पर ताले लटके रहे, जिससे जरूरी दवाओं के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज और उनके परिजन दवाओं की तलाश में इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा की बिक्री के विरोध में मेहरमा की सभी ...