सीवान, मार्च 23 -- नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी पंचायत के सिसवा मोड स्थित एक दवा की दुकान से चोरों ने दुकान का चैनल गेट उठाकर अंदर घुसकर नकदी चांदी के सिक्के तथा बैट्री की चोरी कर फरार हो गए। इसको लेकर दवा दुकानदार ने थाने में लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। जगदीशपुर गांव निवासी दवा दुकानदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की भांति 20 मार्च को साढे सात बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। 21 मार्च की सुबह सिसवा मोड़ के लोगों ने उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना दिया कि उनके दवा दुकान का चैनल नीचे से फैला दिया गया है। सूचना मिलते ही पीड़ित दुकानदार दुकान पर पहुंचे। और ताला खोल कर देखा तो दुकान की दराज में रखें सात हजार रुपए नकद,सात चांदी के सिक्के तथा दुकान में लगे एक बैट्री आदि की चोरी कर लिया गया। इसके बाद ...