बिहारशरीफ, मई 10 -- अप्रैल में 72 दुकानों की हुई जांच, 5 में मिली अनियमितता दुकान संचालकों से की गयी है स्पष्टीकरण की मांग जिले में 1200 से अधिक दवा दुकानें हैं संचालित फोटो : दवा दुकान : बिहारशरीफ में दवा दुकान। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अप्रैल महीने में जिले की 72 दवा दुकानों की जांच की गयी। इनमें से पांच दुकानों में अनियमितता पायी गयी है। कहीं फार्मासिस्ट नहीं है तो कहीं खरीद-बिक्री से संबंधित बिल नहीं मिला। ऐसे दुकान संचालकों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। डीएम ने औषधी निरीक्षक को दवा दुकानों की जांच करने का आदेश दिया है।

जांच में पाई गई गड़बड़ियाँ औषधी निरीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर दवा दुकानों की जांच की जा रही है। अप्रैल माह में 72 औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें पांच दवा दुक...