कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले में सभी दवा दुकानों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। पहले दिन 90 एवं दूसरे दिन 55 फार्मेसी का आईडी बनाया गया। प्रशासन ने इसे अनिवार्य बताते हुए शेष दुकानदारों को जल्द आईडी बनवाने का निर्देश दिया है। निरीक्षण में आईडी नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 9 अप्रैल तक सभी दुकानों का आईडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यशाला में औषधि निरीक्षक, जिला डेटा प्रबंधक एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...