प्रयागराज, मई 20 -- इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन फुटकर के आह्वान पर बुधवार को शहर से लेकर देहात तक अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं। ऑनलाइन दवा कारोबार और ई-फार्मेसी के विरोध में दवा व्यापारियों ने लीडर रोड से बालसन चौराहा तक रैली निकाली और जगह-जगह सभा कर विरोध प्रदर्शन किया। बंदी के चलते करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। हालांकि स्वरूपरानी नेहरू मेडिकल कॉलेज के पास स्थित तीन दर्जन से अधिक दुकानें खुली रहीं। इसके अलावा जेनेरिक मेडिकल स्टोर, अपोलो फार्मेसी और दवा इंडिया की दुकानें खुली रहने से कुछ राहत रही। शाम के बाद कई मोहल्लों में मेडिकल स्टोर खुल गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे और राणा चावला के नेतृत्व में निकली रैली में बड़ी संख्या में दवा कारोबारी शामिल हुए। यह भी पढ़े...