गिरडीह, मई 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। एआईओसीडी मुम्बई एंड जेसीडीए रांची के आह्वान पर जिले के तमाम प्रखंडों के दवा दुकानदारों ने अपनी मांगों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ 05 दिवसीय अभियान की शुरुआत 16 मई से काला बिल्ला लगाकर की है। विरोध अभियान के तहत 16 से 19 मई तक सभी दवा विक्रेता क्षोभ प्रकट करते हुए काला बिल्ला लगाकर अपना अपना व्यवसाय करेंगे और पांचवें दिन 20 मई को सभी दवा दुकानें बंद रखेंगे।जिला दवा विक्रेता संघ के सचिव सुजीत कपीसवे ने ऑनलाइन दवा व्यापार व नकली दवाओं के विक्रय के विरोध को गिरिडीह दवा संगठन का समर्थन देते हुए कहा कि जिले के सभी दवा व्यापारी 20 मई बुधवार को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में सभी दवा दुकानें बंद रखेंगे। यह भी पढ़ें- 20 को बंद रहेंगी दुकानें, एक दिन पहले ही खरीद लें दवाएं बताया कि वर्तमान में कारपोर...