दवा दुकानदारों को चेतावनी, बिना पर्ची के पशुओं की दवाएं बेचने पर होगी कार्रवाई
जमशेदपुर, जून 5 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने पशुओं की दवा बेचने वाले सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे बिना डॉक्टरी पर्ची के दवा नहीं बेचें। इसकी वजह यह है कि इसके कारण बहुत से पशुपालकों के पशु को सही डोज प्राप्त नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए बिना पर्ची के दवा बेचते पकड़े जाने पर संबंधित दवा दुकानदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी के पास इस प्रकार की कुछ शिकायतें पहुंचीं हैं, इसके कारण उन्हें सार्वजनिक सूचना जारी करनी पड़ी है। यह भी पढ़ें- जिले में अनेक फर्जी पशु चिकित्सक, दिखाई पड़ें तो सूचना दें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.