दवा दुकानदारों की हड़ताल से लोगो की परेशानी बढी
जहानाबाद, मई 20 -- ऑनलाइन दवा बिक्री पर पूरी तरह से रोक की मांग मखदुमपुर,निज संवाददाता। प्रखंड में दवा दुकानदारों की एकदिवसीय हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मखदुमपुर, टेहटा, विशुगंज बाजार की सभी प्रमुख दवा दुकाने बंद रही। दुकान बंद रहने से आम लोगों को परेशानी हुई। आवश्यक दवाओं के लिए लोग भटकते रहे। खासकर वैसे लोग जिन्हें इमरजेंसी की दवाओं की जरूरत थी। बहुत से लोग डॉक्टर की पर्ची लेकर इधर उधर घूम रहे थे। रेफरल अस्पताल में ओपीडी के समय अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रोगी देखे गए। बहुत लोग ग्रामीण क्षेत्र के निजी चिकित्सक से दिखाने पहुंचे थे। लेकिन दवा नहीं मिलने की स्थिति में वे अस्पताल पहुंचे। ओपीडी में आई एक महिला मनोरमा देवी ने बताया कि बाजार में पता चला कि आज दुकान बंद है। इसलिए अस्पताल में चले आए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.