आरा, फरवरी 14 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के सिन्हा थाना क्षेत्र के शिवपुर मौजा में असामाजिक तत्वों की ओर से हरे मटर की फसल को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खेत में लगी लगभग 62 कट्टा हरा मटर की फसल पर घास जलाने वाली केमिकल दवा का छिड़काव कर उसे जला दिया गया, जिससे पूरी फसल बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान अजय सिंह ने बताया कि फसल पूरी तरह तैयार होने की स्थिति में थी। अचानक दवा के छिड़काव से पौधे सूखकर जल गए। इस घटना से उन्हें करीब 50 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान ने इस संबंध में सिन्हा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।घ टना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.