रांची, मार्च 14 -- पिस्कानगड़ी,प्रतिनिधि। नगड़ी महतो टोली निवासी युवा किसान आदित्य महतो के दो एकड़ खेत में लगी बीन की फसल को अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात घास मारनेवाली जहरीली दवा का स्प्रे कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। घटना के बाद किसान परिवार में आक्रोश और मायूसी का माहौल है। किसान आदित्य और उनके परिवार के लोगों ने कड़ी मेहनत कर और दो एकड़ खेत में बीन की फसल लगाई थी। कुछ ही दिनों बाद इसकी तुड़ाई की उम्मीद थी। परंतु इससे पूर्व ही शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने खेत में घास मारने वाली दवा का छिड़काव कर दिया। शनिवार को सुबह जब किसान आदित्य अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर अपने खेत को देखने पहुंचा तो फसल की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। देखते ही देखते हरी-भरी बीन फसल सूखने लगी थी। इस घटना से किसान आदित्य कुमार महतो को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.