नई दिल्ली, जुलाई 15 -- एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने 650 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण और दवा खरीद घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब जांच खरीद प्रक्रिया से जुड़ी कमेटियों के सदस्यों और अधिकारियों तक पहुंच गई है। एसीबी अधिकारियों की यात्राओं, महंगे उपहारों और बच्चों की पढ़ाई पर हुए खर्च की भी जांच कर रही है।

जांच के प्रमुख आरोपी जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, घोटाले के प्रमुख आरोपी बताए जा रहे राजीव रंगीला के खरीद से जुड़े कई अधिकारियों से करीबी संबंध थे। जांच एजेंसी को आशंका है कि टेंडर पास कराने के लिए कमेटी के सदस्यों को भी लाभ पहुंचाया गया। एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि किन अधिकारियों को किस तरह का फायदा मिला। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ अधिकारियों को कथित तौर पर मासिक भुगतान किया जाता था और उनके बच्चों की पढ़ाई का...